खुर्जा/बुलंदशहर। 9758974969
खुर्जा के एकेपी महाविद्यालय में शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्या जी डॉ प्रो.डिंपल विज एवं महाविद्यालय की शिक्षिकाओं व अभिभावकों के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्कर अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजिका एवं संचालिका श्रीमती नीलू सिंह जी ने कहा कि अभिभावक शिक्षक बैठक का प्राथमिक उद्देश्य शिक्षकों और अभिभावकों के बीच प्रभावी संचार चैनल स्थापित करना है ,जो छात्राओं के सर्वोत्तम हित में है और आपसी समझ और सहयोग के लिए एक मंच प्रदान करता है ।
इस अवसर पर सी.जी.सी.आर.आई. के श्री विपिन कुमार ने कहा कि छात्राएं अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें साथ ही अर्जुन के समान लक्ष्य को लेकर विद्या अध्ययन करें उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं को स्व रोजगार से संबंधित विभिन्न कोर्सों के लिए आमंत्रित भी किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ डिम्पल विज ने महाविद्यालय में संचालित विभिन्न कोर्सों एवं स्किल कोर्स की विस्तृत जानकारी दी जिसमें स्वरोजगार कोर्स जो की 18 से 40 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए अवसर प्रदान करता है, साथ ही स्लीप वेल सेंटर में संचालित विभिन्न कोर्सों की जानकारी दी ,जो सभी निशुल्क हैं। महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर एंड रेंजर्स, आपदा मित्र प्रधानमन्त्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित विभिन्न कोर्स यू.पी.एस.सी.,नीट ,जेई आदि की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सभी छात्रों को महाविद्यालय आने के लिए प्रेरित भी किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई डॉ गीता सिंह जी द्वारा 17सितम्बर से2अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजन के कार्यक्रम में सभी अतिथि अभिभावक एवं शिक्षिकाओं वा छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं व उनके अभिभावक व सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं ।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












