खुर्जा/बुलंदशहर। 9758974969
आज दिनांक 30 /9 /2024 को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ द्वारा भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन एनआर ई सी कॉलेज खुर्जा में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दुर्गेश सिंह उप जिलाधिकारी खुर्जा तथा कार्यक्रम संरक्षक प्राचार्य प्रो. वैशाली गुप्ता , प्रो. ओ. पी. सिंह संयोजक, श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव एन डी आरएफ टीम, श्री निरंजन सिंह नायब तहसीलदार , श्री विवेक कुमार एसडीआरएफ द्वारा दीप प्रज्वलन कर आरंभ किया गया । श्री अमित कुमार एवं श्री विजेंद्र सिंह डीआईओएस प्रतिनिधि के साथ-साथ फायर ब्रिगेड स्वास्थ्य विभाग स्काउट एवं एन सीसी एवं इनरव्हील क्लब के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से सहयोग दिया।
उप जिलाधिकारी श्री दुर्गेश सिंह ने छात्रों को भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा के विषय से अवगत कराते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन उत्तर प्रदेश सरकार की शीश प्राथमिकता का कार्य है। प्राकृतिक आपदा अचानक आती है और इससे अपार जनधन की हानि होती है, इसलिए जानकारी ही बचाव है। जीवन सुरक्षा की गारंटी आपदा प्रबंधन एक संयुक्त प्रयास है। प्राचार्या प्रो. वैशाली गुप्ता ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन में महिलाओं बच्चों और छात्र-छात्राओं के भूमिका के बारे में अवगत कराया कि सामान्यतः पुरुष वर्ग को तो आरंभ से ही आपदा के समय अपना बचाव करने की शिक्षा दी जाती है पर सामान्य तौर पर महिलाओं को इस तरह की कोई शिक्षा नहीं मिल पाती और समस्त विद्यार्थियो के लिए आवश्यक है कि वह सब उसको समझें की आपदा के समयअपने जीवन को और अन्यों के जीवन को कैसे सुरक्षित रखा जाए। प्रो.ओ पी सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन नई पीढ़ी के लिए सीखना और जानना अनिवार्य है युवा ही आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं । इस अवसर पर भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा की मॉक ड्रिल भी की गई जिससे छात्राएं राहत एवं बचत कार्य सीख सकें। कुमारी कुमकुम माहौल पूजा राय गुनगुन गौतम, सुनील कुमार, शिवम कुमार , मोहित कुमार, शफीक , जमीर खान, नागेश कुमार फराह ,सरिता, शुभम , मेघा, हिमांशु और निशा आदि ने एनडीआरएफ के आपदा मित्र के रूप में मॉक प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर सभी सम्मानित अतिथियों का प्राचार्य वैशाली गुप्ता एवं इनरव्हील क्लब खुर्जा से मधु गोयल, कमलेश, खुर्जा मंजरी से महिमा, साधना , कंचन, रेनू बाटला तथा खुर्जा अरुणिम से अंजली, वाणी ,बबिता द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चीफ प्रॉक्टर लोकेश कुमार , प्रो. संजय बंसल, प्रो.आई एम खान, प्रो .मिथिलेश यादव , डॉ.अनिल कुमार सिंह, प्रो. संध्या मिश्रा, डॉ उपमा सिंह डॉ. हृदयेश आर्य, डॉ. सचिन डॉ.सुभाष पैन्यूली, डॉ राहुल यादव , डॉ.संगम, डॉ.अतुल, ज्योति, और विनय कुमार नरेंद्र , योगेंद्र, कपिल सभी स्टाफ सदस्य आदि का सहयोग रहा ।
उप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह ने बताया की इसी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन खुर्जा के सरकारी सूरजमल जटिया अस्पताल और पहासू रोड स्थित त्रिवेणी चीनी मिल पर भी किया गया।




![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












