Home » बुलंदशहर » भारतीय किसान यूनियन भानू व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश राघव का स्वागत

भारतीय किसान यूनियन भानू व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश राघव का स्वागत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा /बुलंदशहर। 9758974969

भारतीय किसान यूनियन भानू के द्वारा ठाकुर लोकेश राघव  को राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू व्यापार प्रकोष्ठ बनाए जाने व नई कार्यकारिणी गठन के लिए एक समारोह का आयोजन भ्रगु सदन हॉस्पिटल रोड खुर्जा पर किया गया जिसमें ठाकुर लोकेश राघव को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्य का शुभारंभ मंचासीन अतिथगण को फूल माला व पटका पहनाकर स्वागत के साथ किया गया। उसके उपरांत लोकेश ठाकुर ने व्यापारियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने का आवाहन किया तथा कहा कि अगर किसी भी व्यापारी के साथ कोई भी परेशानी होती है तो उसके साथ मैं और मेरी पूरी टीम सदा खड़ी रहेगी अन्य अतिथि गण द्वारा भी संगठन की प्रशंसा में चार चांद लगा दिए गए। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से जितेंद्र गोस्वामी, राजकुमार गुप्ता, अनुपम माथुर व मुकुल अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता को राष्ट्रीय महासचिव, जितेंद्र गोस्वामी को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुपम माथुर को राष्ट्रीय मुख्य संगठन मंत्री, शरद सिंह सिसोदिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दुष्यंत जैन को राष्ट्रीय सह सचिव, रामेश्वर सैनी जी को राष्ट्रीय मंत्री, मोहित भारद्वाज को राष्ट्रीय मंत्री ,संजय शर्मा को राष्ट्रीय प्रवक्ता, विपिन गोयल को राष्ट्रीय जिला संरक्षक, पूरनचंद शर्मा जिला संरक्षक, मुकुल अग्रवाल जिला अध्यक्ष बुलंदशहर, जितेंद्र शर्मा जिला महामंत्री ,श्रीमती लक्ष्मी जी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा बुलंदशहर, दयाशंकर शर्मा जी जिला कानूनी सलाहकार, पवन गोयल जिला मंत्री, अमित चौधरी नगर सचिव, अंकित गर्ग जिला मंत्री, अतुल गोविंल नगर उपाध्यक्ष, शिव शंकर कौशिक को पदभार दिया गया उपरोक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम में श्री राम दिवाकर जी ,सोनपाल सिंह चौहान जी ,जगपाल जी, प्रिंस ठाकुर जी, चारु गुलाटी जी, विनोद खुराना जी ,देवन जी ,देवेंद्र कुमार प्रधान जी, राजीव तायल जी, रवि वर्मा जी ,हरि गोपाल जी ,मोहित वर्मा जी ,ललित शर्मा ,विजय सैनी, अमित मित्तल आदि गणमान्य लोगों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment