Home » धर्म » श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर मां कालरात्रि की हुई पूजा अर्चना

श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर मां कालरात्रि की हुई पूजा अर्चना

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुरजा। नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर गुरूवार को मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गयी। मातारानी को काले रंग की पोषाक धारण कराकर उन्हें गुड का भोग लगाया गया। मंदिर पुजारी कमल ओझा ने बताया कि मातारानी का वाहन गधा है। माँ दुर्गा की सातवीं शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती हैं। दुर्गा पूजा के सातवें दिन माँ कालरात्रि की उपासना का विधान है। इस दिन साधक का मन ‘सहस्रार’ चक्र में स्थित रहता है। इसके लिए ब्रह्मांड की समस्त सिद्धियों का द्वार खुलने लगता है। देवी कालरात्रि को व्यापक रूप से माता देवी – काली, महाकाली, भद्रकाली, भैरवी, मृत्यू-रुद्राणी, चामुंडा, चंडी और दुर्गा के कई विनाशकारी रूपों में से एक माना जाता है। रौद्री , धूम्रवर्णा कालरात्रि मां के अन्य कम प्रसिद्ध नामों में हैं | आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि गुरूवार को सप्तमी में मंदिर पर आशीष गुप्ता द्वारा कन्या पूजन किया गया। मंदिर के गर्भ ग्रह में केला देवी विष्णु विराट रूप बद्री विशाल माता वैष्णो देवी दरबार 11 मुखी हनुमान 26 एकादशियां चितई वाले बाबा अर्धनारिश्वर भैंरोनाथ दक्षिणेश्वर काली बैकुण्ठ धाम तिरूपति बालाजी दशावतार जगन्नाथ पुरी कामधेनु गाय गायत्री माता द्वारिकापुरी गंगा अवतरण कैलाशधाम शिव परिवार पंचमुखी गणेश सालासर बालाजी शनिदेव खाटू श्याम रामेश्वरम श्रीनाथ जी नवग्रह लक्ष्मी गणेश सरस्वती के विग्रह विराजमान हैं। इस प्रकार चारों धाम व देश के अन्य सभी तीर्थ के देवी देवता श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर विराजमान हैं। जिनके भक्त अनवरत दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर पर बाहर से भी तीर्थयात्री आते रहते हैं। मंदिर व्यवस्थाओं में प्रधान संजय वर्मा आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल कोषाध्यक्ष अजय गर्ग एडवोकेट निमिष कुमार गर्ग एडवोकेट प्रमोद सिंघल प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट कपिल अग्रवाल मनोज सिंघल राजकुमार बंसल प्रवीण भाटी एडवोकेट प्रमोद वर्मा विकास वर्मा शेखर वर्मा मूलचंद राघव आदि मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment