Home » शिक्षा » एकेपी महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत हुआ व्याख्यान कार्यक्रम

एकेपी महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत हुआ व्याख्यान कार्यक्रम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा /बुलंदशहर/एमपी सिंह राणा- 9758974969

आज एकेपी कॉलेज खुर्जा में मिशन शक्ति फेज -5 के अन्तर्गत विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका डॉ रेखा चौधरी, डॉ गीता सिंह, श्रीमती एकता चौहान तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया कि आज के व्याख्यान का विषय “महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण” है। आज के व्याख्यान की विशिष्ट वक्त्री श्रीमती एकता चौहान ने बताया कि मिशन शक्ति कार्यक्रम नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए भारत सरकार ने शारदीय नवरात्र 16 अक्टूबर 2020 में शुरू किया था। आपने महिला हिंसा से सम्बंधित शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न फोरम/ हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी प्रदान की। 1090 पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया को समझाया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने बताया कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ है, महिलाओं में आत्म सम्मान, आत्म निर्भरता व आत्मविश्वास जागृत करना है। महिला सशक्तिकरण के लिए वर्तमान में सबसे बड़ी आवश्यकता उनको अपने अधिकारों एवं कर्तव्यो के प्रति सजग होने की है। छात्राओं को आत्म सम्मान से जीने के लिए स्वावलंबी बनने पर जोर दिया। आपने महाविद्यालय में स्वाबलंबन हेतु संचालित कौशल विकास पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। एन एस कार्यक्रम अधिकारी डा गीता सिंह सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने सशक्त व समर्थ बनने की प्रतिज्ञा ली।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This