खुर्जा /बुलंदशहर।
भारतीय हलधर किसान यूनियन के रास्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेन्द्र सिंह सोलंकी के आदेशानुसार, रास्ट्रीय मुख्य संगठन मंत्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व मे जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर के आवास गाँव लखावटी मे 15 नवम्बर को ग्राम पचौता संत बाबा देवदास स्टेडियम बुलंदशहर में किसान महापंचायत होने को लेकर रणनीति की तैयारी में आज बैठक का आयोजन किया गया ,मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय ठाकुर ने की और संचालन जिलाध्यक्ष मजदूर मोर्चा रिज़वान चौधरी ने किया सभी पदाधिकारियो ने पंचायत में अपने विचार रखे।
जिलाध्यक्ष मजदूर मोर्चा रिज़वान चौधरी ने बताया 15 नवम्बर को ग्राम पचौता संत बाबा देवदास स्टेडियम बुलंदशहर मे होने वाली किसान महापंचायत व विशाल रागनी कम्पटीशन के प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए जनपद बुलंदशहर के सभी तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व ग्राम अध्यक्षों को ज्यादा से ज्यादा संख्याबल के साथ पहुंचकर प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सोंपी गयी । रिज़वान चौधरी ने बताया की विशाल रागनी कम्पटीशन मे हरियाणा की दीपा चौधरी की टीम और बुलंदशहर के गाँव भदौरा के रागनी सम्राट उदल प्रधान जी की टीम रहेगी। बैठक मे उपस्थित रहे राजकुमार सिंह, राजकुमार राघव,अजय ठाकुर, रिज़वान चौधरी, विकास तेवतिया,विनोद पंडित, अनुज चौहान, राजकुमार, चेतन शर्मा,आरिफ जमाली,फिरोज खान, असगर पठान,लहीक खान, दिलशाद सैफी, अब्दुल बारी,श्याम सुन्दर सिंह, इरफ़ान तोमर, सलमान, इमरान खान,प्रेमपाल सिंह, सोएब गाजी, आबिद खा, कल्लन सैफी लोकेश कुमार आदि।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












