खुर्जा/ बुलंदशहर।
दोपहर लगभग 12:00 बजे खुर्जा नगर पुलिस को सूचना मिली की सिकंदराबाद रोड स्थित पीला बंबा के पास किसी के द्वारा गोकशी की गई है। सूचना पाकर तत्परता दिखाते हुए प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक प्रखर पांडे निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे जहां पर एक मृत अवस्था में बैल पड़ा मिला। पुलिस द्वारा बताया गया कि बैल गड्ढे में फंस गया तथा वहां पर लगे नल के पाइप के द्वारा उसके घाव हुआ और उस बैल द्वारा निकलने के असफल प्रयास के कारण उसकी मृत्यु हुई है पुलिस द्वारा गोकशी की किसी भी घटना से इनकार किया गया।



![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












