खुर्जा/ बुलंदशहर। एमपी सिंह राणा 9758 974969
खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में सक्रिय सटोरियों पर प्रशिक्षु पुलिस उपाधिक्षक व थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 14 लोगों की गिरफ्तारी की गई जिसकी वजह से सट्टा खेलने वाले लोगों में अफरा तफरी मची हुई है। पुलिस का कहना है कि आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी, कोई भी अवैध कार्य क्षेत्र में नहीं होने दिया जाएगा।
खुर्जा नगर कोतवाली प्रभारी तथा प्रशिक्षु उपाधीक्षक प्रखर पांडे द्वारा थाना पुलिस की सहयोग से सट्टा खेलने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार किया है जो की एक ही स्थान पर पकड़े गए हैं ।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अपराध पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही की है।
प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक प्रखर पांडे ने बताया कि ऐसा कोई भी कृत्य नहीं होने दिया जाएगा जो अवैध माना जाता है क्षेत्र में कोई भी सट्टा या किसी प्रकार का अवैध कार्य होगा तो पुलिस उस पर कार्यवाही करेगी ,जिसके चलते बीती रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अहीर पाड़ा स्थित बबलू पुत्र राजुवा के मकान पर छापा मारा जिसमें बबलू पुत्र राजुवा निवासी अहीर पाड़ा ,वलीम पुत्र अब्दुल मजीद निवासी कस्बाबान, रिजवान पुत्र अब्दुल रशीद निवासी लोहे की टंकी बुर्ज उस्मान खान,पप्पू उर्फ जीशान पुत्र ईक्लास निवासी सराय अल्लो, इंतजाम पुत्र हाफिज निवासी बुर्ज उस्मान, पंकज पुत्र राजवीर निवासी धरपा ,बृजेश पुत्र गुरु प्रसाद निवासी बुर्ज उस्मान, शिवम पुत्र दिनेश निवासी बुर्ज उस्मान, राहुल पुत्र लेखराज निवासी ग्राम धरपा ,गुड्डू पुत्र हरिकिशन निवासी विकास नगर, रवि पुत्र रेवती प्रसाद नवलपुरा ,नरेश पाल पुत्र नेत्रपाल धरपा एवं पुत्र राम सिंह उर्फ डब्बू निवासी बुर्ज उस्मान खान,दीपांशु पुत्र राकेश निवासी बुर्ज उस्मान खान को गिरफ्तार किया तथा इसे तीन गाड़ी ताश एवं 87580 रुपए नगदी बरामद की। पुलिस ने 14 आभियुक्तों पर थाना खुर्जा नगर में अपराध पंजीकृत संख्या 1121/2024 धारा 3/4 जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












