Home » राजनीति » सत्तर वर्ष से अधिक वरिष्ठ जनों के आयुष्मान कार्ड बना किये वितरित

सत्तर वर्ष से अधिक वरिष्ठ जनों के आयुष्मान कार्ड बना किये वितरित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नोएडा। एमपी सिंह राणा 9758974969
नोएडा सेक्टर 12 स्थित सूर्या संस्थान की संस्थापिका और भारत की मशहूर समाजसेविका  आशा रानी वोहरा जी की  16 वीं पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी के नेतृत्व में चल रहे “गोपाल नमो सेवा केंद्र” के माध्यम से 70 साल से अधिक वरिष्ठ जनों के आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क रूप से बनाकर उनके पीवीसी कार्ड गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी और सूर्या संस्थान के सर्व श्री के हाथों से वितरित किए गए।इस मौके पर सूर्या संस्थान से देवेंद्र मित्तल , राम शरण गौड़ सहित सभी लोग शामिल हुए और वोहरा जी के प्रति उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया।
इस मेगा कैंप में कुल 21 वरिष्ठ लोग आए और 14 लोगों को इसका लाभ प्राप्त हुआ।  सभी वरिष्ठ जनों ने सूर्या संस्थान और गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी के प्रति आभार व्यक्त किया जो नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही इस जनकल्याणकारी योजना को समाज के अंतिम छोर पर हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचा कर अंत्योदय के लक्ष्य को साकार कर रहे हैं।
“गोपाल नमो सेवा केंद्र” द्वारा लगाए गए इस मेगा आयुष्मान कैंप में पेंशन,राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, ई-श्रम कार्ड सहित कई और अन्य सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को प्रदान की गई।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This