Home » बुलंदशहर » सेवा समिति की कोषाध्यक्ष को जन्म दिवस पर किया गया सम्मानित

सेवा समिति की कोषाध्यक्ष को जन्म दिवस पर किया गया सम्मानित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट पंजीकृत शाखा खुर्जा के खुर्जा नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल तथा उनके सहयोगियों ने सेवा समिति ट्रस्ट शाखा खुर्जा की नगर कोषाध्यक्षा श्रीमती सरिता रानी गुप्ता का जन्मदिन उनके निज निवास वैशाली गली नंबर 3 खुर्जा पहुंच कर बहुत ही भव्यता व उत्साह के साथ मनाया और चंद्रपाल वर्मा जी तथा प्रमोद कुमार अग्रवाल ओम टायर वालों के प्रतिष्ठान पर पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दीं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ने बताया कि श्री भक्त हनुमान के सभी सदस्यों का जन्मदिन व उनके वैवाहिक वर्षगांठ उनके निवास/प्रतिष्ठान पर पहुंचकर बहुत ही उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस कार्य को खुर्जा नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल जी बिना थके, बिना रुके बहुत ही उत्साह के साथ शुभकामनाएं देने जाते हैं। इससे संगठन और अधिक मजबूत हो रहा है। संगठन की कार्य प्रणाली घर-घर पहुंच रही है और सभी में उत्साह का संचार हो रहा है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वाले, जिला उपाध्यक्ष वसंत कानोडिया, खुर्जा नगर अध्यक्ष पीयूष गर्ग, खुर्जा नगर उपाध्यक्ष नवीन बंसल एवं खुर्जा नगर सह सचिव संजय गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This