Home » बुलंदशहर » ऑनेस्ट क्लब तथा यूथ ऑनेस्ट क्लब का निशुल्क चिकित्सा शिविर

ऑनेस्ट क्लब तथा यूथ ऑनेस्ट क्लब का निशुल्क चिकित्सा शिविर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ऑनेस्ट क्लब खुर्जा तथा सहयोगी संस्था यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन श्री गुरु नानक निवास,गुरुद्वारे के सामने सुभाष रोड खुर्जा पर किया गया।

इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री डीसी गुप्ता कांटे वाले , विशिष्ट अतिथि श्रीमती साधना अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि श्रीमती ममता अग्रवाल  एवं श्रीमती सरिता गुप्ता जी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीसी गुप्ता कांटे वालों ने कहा कि ऑनेस्ट क्लब खुर्जा  एवं सहयोगी संस्था यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा द्वारा इस तरह के जन उपयोगी कैंप समय-समय पर लगते रहते हैं। जिससे गरीबों और जरूरतमंदों को शीघ्र और  सुलभ इलाज मिलता है। आज के शिविर में  कैलाश अस्पताल खुर्जा के वरिष्ठ अनुभवी डॉक्टरों का विशेष सहयोग रहा। जिसमें ई सी जी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, फिजिशियल, नेत्र रोग आदि की निशुल्क जांच विशेषज्ञों द्वारा की गई।इस शिविर में 118 मरीजों की निशुल्क जांच की गई।  वरिष्ठ फिजीशियन द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया तथा उनका नेत्र परीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट ममता अग्रवाल ने बताया कि क्लब द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों  में निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा क्लब की तरफ से  रहती है। डॉक्टर साधना अग्रवाल कवियत्री ने बताया कि क्लब द्वारा निशुल्क ऐ सी शव वाहन की व्यवस्था हर वक्त उपलब्ध रहती है। सरिता रानी गुप्ता ने कार्यक्रम को जनउपयोगी बताया। जरूरतमंदों की सेवार्थ क्लब समय पर इस तरह के कार्यक्रम करता रहता है जो अपने आप में एक अनूठी विशाल है। गरीबों जरूरतमंदों की सेवार्थ क्लब सदैव तत्पर रहता है और समय समय पर निशुल्क शीतल की प्याऊ का भी आयोजन करता रहता है।

इस मौके पर ऑनेस्ट क्लब खुर्जा के अध्यक्ष ऑनेस्ट के सी गॉड, अजमेर सिंह वालिया, जगजीत सिंह वालिया,शेखर वर्मा, दिव्य मोहन अग्रवाल ,नरेंद्र अग्रवाल, प्रवीन गुप्ता, राजीव वार्ष्णेय, भुवनेश उपाध्याय, मनीष गुप्ता द्वितीय, के के मित्तल, विनीत आर्य, नितिन सिंघल,तथा यूथ ऑनर्स क्लब के अध्यक्ष यश गुप्ता, विशाल पोद्दार, आशीष गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, विकास सोनी, विकास वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।प्रेस विज्ञप्ति
खुर्जा : ऑनेस्ट क्लब खुर्जा तथा सहयोगी संस्था यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन श्री गुरु नानक निवास,गुरुद्वारे के सामने सुभाष रोड खुर्जा पर किया गया।
इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री डीसी गुप्ता कांटे वाले , विशिष्ट अतिथि श्रीमती साधना अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि श्रीमती ममता अग्रवाल एवं श्रीमती सरिता गुप्ता जी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीसी गुप्ता कांटे वालों ने कहा कि ऑनेस्ट क्लब खुर्जा एवं सहयोगी संस्था यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा द्वारा इस तरह के जन उपयोगी कैंप समय-समय पर लगते रहते हैं। जिससे गरीबों और जरूरतमंदों को शीघ्र और सुलभ इलाज मिलता है। आज के शिविर में कैलाश अस्पताल खुर्जा के वरिष्ठ अनुभवी डॉक्टरों का विशेष सहयोग रहा। जिसमें ई सी जी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, फिजिशियल, नेत्र रोग आदि की निशुल्क जांच विशेषज्ञों द्वारा की गई।इस शिविर में 118 मरीजों की निशुल्क जांच की गई। वरिष्ठ फिजीशियन द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया तथा उनका नेत्र परीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट ममता अग्रवाल ने बताया कि क्लब द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में निःशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा क्लब की तरफ से रहती है। डॉक्टर साधना अग्रवाल कवियत्री ने बताया कि क्लब द्वारा निशुल्क ऐ सी शव वाहन की व्यवस्था हर वक्त उपलब्ध रहती है। सरिता रानी गुप्ता ने कार्यक्रम को जनउपयोगी बताया। जरूरतमंदों की सेवार्थ क्लब समय पर इस तरह के कार्यक्रम करता रहता है जो अपने आप में एक अनूठी विशाल है। गरीबों जरूरतमंदों की सेवार्थ क्लब सदैव तत्पर रहता है और समय समय पर निशुल्क शीतल की प्याऊ का भी आयोजन करता रहता है।
इस मौके पर ऑनेस्ट क्लब खुर्जा के अध्यक्ष ऑनेस्ट के सी गॉड, अजमेर सिंह वालिया, जगजीत सिंह वालिया,शेखर वर्मा, दिव्य मोहन अग्रवाल ,नरेंद्र अग्रवाल, प्रवीन गुप्ता, राजीव वार्ष्णेय, भुवनेश उपाध्याय, मनीष गुप्ता द्वितीय, के के मित्तल, विनीत आर्य, नितिन सिंघल,तथा यूथ ऑनर्स क्लब के अध्यक्ष यश गुप्ता, विशाल पोद्दार, आशीष गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, विकास सोनी, विकास वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment