खुर्जा। नगर स्थित एक बैंक पर बनाए जा रहे आधार कार्ड संचालक पर एंटी करप्शन मूवमेंट रजिस्टर द्वारा तय कीमत से अधिक धन लेने का आरोप लगए जिस पर बैंक संचालक ने आधार केंद्र को तत्काल बंद कर जांच करने का आश्वासन दिया। वहां पर एकत्रित भीड़ कुछ लोगों ने कहा की बड़ी परेशानी हो रही है आधार केंद्र की संख्या कम है और जनता परेशान है, आधार केंद्र की संख्या बढनी चाहिए।
मामला खुर्जा नगर स्थित शिकारपुर के पास एक बैंक पर बनाए जा रहे आधार कार्ड को बनाने में करेक्शन करने पर अधिक धन लेने का आरोप लगाते हुए एंटी करप्शन मूवमेंट खुर्जाक टीम ने आधार कार्ड केंद्र संचालक से वार्ता की ओर अधिक धन ना आए इसकी चेतावनी दी साथ ही एंटी करप्शन मूवमेंट खुर्जा के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सोलंकी, साथ में डीसी गुप्ता, चमनलाल जुनेजा, योगेश मोहन अग्रवाल, प्रमोद कुमार, सुनील गौतम, नीतीश राघव आदि ने बैंक मैनेजर अंकुर गुप्ता से बात की और इसकी शिकायत की जिस पर बैंक प्रबंधन में तुरंत कार्रवाई करते हुए आधार केंद्र को बंद कर दिया और जब तक जांच पूरी ना हो तब तक केंद्र बंद रहेगा। बैंक प्रबंधक अंकुर गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली थी जिसकी जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी तब केंद्र बंद कर दिया गया है भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












