Home » धर्म » हनुमान सेवा समिति ने किया प्रसाद वितरण

हनुमान सेवा समिति ने किया प्रसाद वितरण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : पवित्र सावन मास के प्रथम सोमवार दिनांक 14 जुलाई 2025 को भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष  पीयूष अग्रवाल जी के व्यापारिक प्रतिष्ठान कबाड़ी बाजार खुर्जा पर खीर के प्रसाद का भक्तों में वितरण हुआ। इस अवसर पर डीसी गुप्ता कांटे वाले जिला अध्यक्ष ने बताया कि अगले सोमवार को प्रसाद के रूप में भोले की ठंडाई का वितरण भक्तों में किया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष  बसंत का कनोडिया जी ने कहा कि सावन मास के हर सोमवार को भक्तों में प्रसाद का वितरण  हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट शाखा खुर्जा के तत्वाधान में किया जाता रहेगा। इस अवसर पर पीयूष अग्रवाल, नवीन बंसल, रिंकू अग्रवाल मोबाइल वाले, डीसी गुप्ता, बसंत कानोडिया, संजय गर्ग, नेहा अग्रवाल,डॉ अमर आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment