एकेपी डिग्री कॉलेज की आई आई सी सेल तथा स्किल सेल के सयुंक्त तत्वावधान मे एक दिवसीय कार्य शाला का किया गया आयोजन।
खुर्जा – खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज मे एक दिवसीय कार्य शाला का किया गया है आयोजन। कार्य शाला का शुभारंभ मुख़्य वक्ता प्रो अनुज कुमार रसफोर्ड बिजनेस स्कूल स्विट्जरलैंड ,प्रो नीशू आयेदि फाउंडर और सीईओ कानफेव 360 डिग्री इंडिया तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया।
आईआई सी सेल प्रभारी एकता चौहान ने बताया कि आज कि कार्य शाला का उद्श्ये शोध कार्य मे प्रकाशन को लेकर आ रही समस्याओ व उससे उत्पन तनाव के निवारण के लिए किया गया है।
प्रो अनुज कुमार ने अपने विचारो को रखते हुए शोधार्थियो को बताया कि वह कैसे विश्वस्तरीय शोध पत्रकाओ में अपने शोध पात्र छपवा सकते है। अपने वैभव स्कोपस तथा इंडेक्स प्रकाशनों कि पब्लिकेशन प्रक्रिया के विषय मे जानकारी दी। कॉनफेव 360 डिग्री के साथ विश्वविधालय ने एमओयू साइन किया। कानफेव की सीईओ प्रो नीशू ने बताया कि इस एम ओ यू से महाविद्यालय को लाभ मिलेगा।
शोधार्थियों को शोध कि नई नई दिशाए तथा नए नए अवसर प्राप्त होंगे।
महाविद्यालय कि प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने एम ओ यू को महाविद्यालय के लिए ख़ास अवसर बताये।
तथा यह एम ओ यू शोध को एक नई दिशा प्रदान करेगा। कार्यक्रम संचालिका श्री मति नीलू सिंह
ने भी धन्यवाद ज्ञापन किया इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
![]()
