५० लाख कि घुस मांगने वाले अफसर को किया सस्पेंड ,एसआईबी में एक महीने पहले हुए तैनात

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि मुजफ्फरनगर में बहुत ही शर्मनाक घटना हुई जिसमें एक GST अधिकारी द्वारा हमारे एक व्यापारी बंधु से, उनके कर्मचारी से दबाव बनाकर पैसे मांगे गए।

मुजफ्फरनगर। राज्यकर अधिकारी पर 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए उद्यमियों ने सिटी सेंटर मार्केट स्थित जीएसटी कार्यालय पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि उद्यमी को होटल में बैठक के लिए बुलाया गया। नाम बदलकर खुद को उच्चाधिकारी बताते हुए संपर्क किया और धमकाया। उद्यमी को 10 लाख रुपये और 50 हजार रुपये प्रति माह वसूली का प्रस्ताव दिया। ज्वाइंट कमिश्नर एसआइबी सिद्धेष चन्द्र दीक्षित ने बताया कि डाटा एक्सिस का पासवर्ड आदि विड्राॅ करते हुए आरोपी राज्यकर अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया गया कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से जुड़े उद्यमियों ने बुधवार को सिटी सेंटर मार्केट स्थित जीएसटी कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया। ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी सिद्धेष दीक्षित की मौजूदगी में आईआईए अध्यक्ष अमति जैन ने आरोप लगाया कि एसोसिएशन से जुड़े एक उद्यमी को एक सप्ताह से परेशान किया जा रहा था। एक छोटे राज्यकर अधिकारी की ओर से उद्यमी को छापे की धमकी दी गई। यह पूरी घटना एक संगठित तरीके से कई व्यापारियों से पैसे की अवैध वसूली का प्रयास थी। उन्होंने कहा कि इस घटना को उद्यमी व व्यापारियों ने उच्चाधिकारियों को बताया तब उस व्यक्ति की पहचान भी हो गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान अश्विनी खंडेलवाल, अशोक अग्रवाल, पवन गोयल, विपुल भटनागर, नीरज केडिया, मनोज अरोरा आदि उद्यमी शामिल रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment