Home » मनोरंजन » उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को एडवोकेट रंजना सिंह ने किया सम्मानित

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को एडवोकेट रंजना सिंह ने किया सम्मानित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर। बुलंदशहर आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को स्मृति चिन्ह भेंट कर एडवोकेट रंजना सिंह भाजपा ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को नई ऊँचाइयों की ओर ले जाया जा रहा है। उनके बुलंदशहर आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा संचार हुआ। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुँचाने हेतु हम संकल्पित हैं। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष विकास चौहान, बुलंदशहर चेयरपर्सन दीप्ति मित्तल, सांसद डॉक्टर भोला सिंह, एडवोकेट नवीन भारद्वाज, अनिल कुमार, मनी चौधरी, कुलदीप कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को एडवोकेट रंजना सिंह ने सम्मानित किया ।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment