[wonderplugin_slider id=2]
Home » बुलंदशहर » वैशाली खुर्जा में धूमधाम के साथ मनाया गया मंगला गौरी व्रत, पुत्रदा एकादशी व्रत

वैशाली खुर्जा में धूमधाम के साथ मनाया गया मंगला गौरी व्रत, पुत्रदा एकादशी व्रत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 6 / अगस्त / 2025 :  खुर्जा मे अंतिम मंगवलार को डीसी गुप्ता कांटे वालो के निज निवास वैशाली कॉलोनी मे बहुत ही धूमधाम से मंगला गोरी व्रत , पुत्रदा एकादशी का व्रत मनाया गया। इस अवसर पर श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट की कोषाध्यक्षा सरिता रानी गुप्ता ने बताया कि सावन का महीना, पूरे वर्ष में सबसे पावन महीना माना जाता है। खासकर भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के लिए। इस माह में हर मंगलवार को महिलाएं गौरी व्रत रखती हैं। जो माता पार्वती को समर्पित होता है। आज का व्रत पवित्र सावन का चौथा और अंतिम मंगला गौरी व्रत है। यह व्रत मुख्य रूप से विवाहित स्त्रियों द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए किया जाता है। आज एक और महत्वपूर्ण पर्व भी है- पुत्रदा एकादशी। जब 2 शुभ तिथियां एक साथ आती है। तो उस दिन का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। इस दिन अधिकांश महिलाओं ने मंगला गौरी और पुत्रदा एकादशी व्रत रखा। सुंदरकांड का पाठ किया, भजन कीर्तन किया, आरती की। यह अगस्त का महीना देश की आजादी का भी महीना है। इस अवसर पर महिलाओं ने झंडा हाथ में लेकर, झंडा ऊंचा रहे हमारा उद्घोष के साथ व्रत खोला। इस अवसर पर मीनाक्षी अग्रवाल, सरिता रानी गुप्ता, डीसी गुप्ता कांटे वाले, अंजू गुप्ता, शिल्पी अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, निर्मला बंसल, अलका बंसल, रेखा गोयंका, पूजा गुप्ता, प्रिया गुप्ता, प्राची अग्रवाल, उर्मिला गुप्ता, प्रणिता गुप्ता, अंजना गुप्ता, कामिनी शर्मा, प्रीति वार्ष्णेय, दयावती गुप्ता आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment