वाहन चेकिंग के दौरान , एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा मौके पर फरार

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़, एक को लगी गोली… दूसरा फरार

असमोली : थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम को पुलिस मढ़न लोधीपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रही बाइक को रोकने का पुलिसकर्मियों ने इशारा किया। आरोप है कि इस पर बाइक सवारों ने उसे दूसरे रास्ते पर भगा दिया। ऐसे में पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा किया तो आरोपित बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई कर फायर किया। ऐसे में मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौका पाते ही फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को हिरासत में कर तलाशी ली तो उसके पास से बाइक के साथ एक 315 बोर तमंचा, एक खोखा व दो जिंदा कारतूस व चोरी के उपकरण बरामद हुए। बाद में पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।मंगलवार की दोपहर बाद थाना असमोली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जहां गश्त के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव मलिक टीम के साथ गश्त करते हुए क्षेत्र के मढ़न लोधीपुर मार्ग पर पहुंच गए। जहां वह वाहन चेकिंग करने लगे। इसी बीच सामने से एक बाइक आते हुए दिखाई दी, जिस पर दो युवक सवार थे। उन्होंने बताया कि बाइक की नंबर प्लेट को काले रंग की पन्नी से ढक रखा था। ऐसे में शक होने पर टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया।आरोप है कि पुलिसकर्मियों द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपित बाइक सवार युवकों ने बाइक को मोड़ लिया और सेवापुर पदारथपुर मार्ग की ओर भागने लगे।पुलिस ने घायल बदमाश को कड़ी सुरक्षा के बीच उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं सूचना मिलने पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ असमोली कुलदीप कुमार कई अन्य थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित पेशेवर चोर है। जहां बिलारी थाने में उसके खिलाफ करीब 13 मुकदमें दर्ज है। अन्य जिलों से भी उसके बारे में जानकारी कराई जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment