मथुरा : 6 / अगस्त / 2025 : संत प्रेमानंद महाराज द्वारा दिया गया बयान 100 में से 2-4 लड़कियां ही पवित्र आ रही हैं, का मामला अभी शांत नहीं हुआ, उसके बाद एक नया बयान वायरल हो रहा है। संत ने कहा है कि युवा बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के चक्कर में न पड़ें। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने एक बार फिर युवाओं को जीवन में संयम और नैतिकता अपनाने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जैसे दिखावटी और क्षणिक संबंधों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि ये रिश्ते अक्सर मानसिक और सामाजिक समस्याओं का कारण बनते हैं।

![]()
