[wonderplugin_slider id=2]
Home » बुलंदशहर » खुर्जा मे डी फार्मा के छात्र का शव पेड़ से मिला लटका , परिवार के लोगो का बुरा हाल

खुर्जा मे डी फार्मा के छात्र का शव पेड़ से मिला लटका , परिवार के लोगो का बुरा हाल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 6 / अगस्त / 2025 :  खुर्जा में एक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला है। मृतक की पहचान अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के गांव सारोल निवासी कृष्ण कुमार पुत्र महावीर के रूप में हुई है। कृष्ण कुमार खुर्जा रोड स्थित जेके इंस्टीट्यूट में डी फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था। उसका शव मंगलवार रात अगवाल फाटक के निकट एक पेड़ से लटका हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। देहात थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस अधिकारी सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। यह घटना बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के अगवाल फाटक के निकट की है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment