[wonderplugin_slider id=2]
Home » बुलंदशहर » रक्षाबंधन पर उमड़ी बाजारों में भीड़ , बहनो ने की भाई के लिए खाटू श्याम की राखी की मांग।

रक्षाबंधन पर उमड़ी बाजारों में भीड़ , बहनो ने की भाई के लिए खाटू श्याम की राखी की मांग।

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 6 / अगस्त / 2025 :  रक्षाबंधन का त्योहार आते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। हर तरफ राखियों और मिठाइयों की दुकानें सजी हुई हैं। लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते की मजबूती का प्रतीक है। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की भरमार है। सादे डिजाइन से लेकर कढ़ाई वाली, जरी वाली और कलावे वाली राखियां उपलब्ध हैं। दुकानदारों के अनुसार पिछले सालों के मुकाबले इस बार कलावे और खाटूश्याम वाली राखियों की ज्यादा मांग है। मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिल रही है। घेवर, लड्डू, बर्फी, गुलाब जामुन और चॉकलेट्स की खास तैयारी की गई है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं। कुछ लोग ऑनलाइन ऑर्डर भी कर रहे हैं। लेकिन बाजार का माहौल देखने और त्योहारी खरीददारी का आनंद लेने के लिए लोग दुकानों पर ज्यादा पहुंच रहे हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर बुलंदशहर के बाजारों में उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है। यह पावन बंधन की खुशी को और बढ़ा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment