Home » बुलंदशहर » दस साल से फरार हिस्ट्रीशीटर राकेश उर्फ बकरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दस साल से फरार हिस्ट्रीशीटर राकेश उर्फ बकरा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 10 / अगस्त / 2025 :  खुर्जा में दस साल फरार अरनिया के जरारा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर राजेश उर्फ बकरा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में राकेश के पैर में गोली लगी, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि शनिवार रात को अरनिया थाना पुलिस ईशनपुर गांव के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार एक संदिग्ध को आते हुए देखा, जिसको रूकने का इशारा किया गया तो वह नहीं रुका और बाइक को तेजी से मोड़कर हजरतपुर पूठरी की तरफ जाने वाले बंबे की तरफ भागने लगा। पुलिस की ओर से बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की गई। अपने आप को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग। बचाव में पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। इसमें पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। ल बदमाश की पहचान राकेश उर्फ बकरा निवासी ग्राम जरारा थाना अरनिया के रुप में हुई हैं।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment