Home » मनोरंजन » मूसलाधार बारिश से गिरी घर की दीवार, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

मूसलाधार बारिश से गिरी घर की दीवार, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

राखी पर मातम में बदलीं खुशियां, मूसलाधार बारिश से गिरी घर की दीवार, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

दक्षिणी दिल्ली :/ 10-08-2025 / के जैतपुर के हरिनगर गांव में बारिश की वजह से एक प्लॉट की बाउंड्री दीवार गिरने से उसके नीचे दो बच्चों सहित आठ लोग दब गए। इस हादसे में तीन बच्चियों सहित सात जनों की मौत हो गई। ये सभी कूड़ा बीनने का काम करते थे। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के रहने वाले हैं। प्लॉट के अंदर दीवार के पास कुछ लोगों ने झुग्गी बना रखी थी। इन्हीं झुग्गियों में सो रहे लोगों के ऊपर दीवार का मलबा गिर गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, उन्हें दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जैतपुर स्थित हरि नगर में एक इमारत का एक हिस्सा गिरने की सूचना मिली है। दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

मरने वालों के ये हैं नाम

मृतकों में तीन बच्चियां- रविना (8), हसीना (8) और रुकसाना (7) शामिल हैं। इनके अलावा ओबीयुल (30), मुतजली (40), शफीकुल (26) और डोली (25) की भी मौत हो गई। ये सभी लोग कूड़ा बीनने का काम करते थे और मूल रूप से पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले से थे।

प्रशासन और लोगों की प्रतिक्रिया

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाउंड्री वॉल काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थी, बावजूद इसके कोई मरम्मत नहीं करवाई गई। लोग प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। दिल्ली सरकार ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की बात कही है।

FIR और जिम्मेदारी तय करने की मांग

घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सवाल उठ रहा है कि प्लॉट मालिक ने कमजोर दीवार की सुरक्षा क्यों नहीं की? दिल्ली नगर निगम से भी जवाब मांगा जा रहा है। पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने की मांग तेज हो गई है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment