बुलंदशहर : 11 / अगस्त / 2025 : खुर्जा जंक्शन क्षेत्र की आवासीय कॉलोनियों में रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे बजे तक बिजली कटौती रही। ऐसे में स्थानीय लोगों को बिजली के साथ पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। दोपहर दो बजे बिजली आने के बाद ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। जंक्शन रोड निवासी आनंद सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे अचानक बिजली गुल हो गई थी। ऐसे में विमला नगर कॉलोनी, ठाकुर प्रसादी नगर, बापू नगर, कृष्णा नगर, महादेव कॉलोनी, साईं नगर, शक्ति कॉलोनी, लोको कॉलोनी और अन्य आवासीय क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रही। सुबह के वक्त बिजली नहीं होने के कारण घरेलू कार्य प्रभावित हो गए। वहीं पानी की भी समस्या बनी रही। ऐसे में लोग बिजली के इंतजार में बैठे रहे। दोपहर दो बजे के बाद आपूर्ति चालू हो सकी। इसके बाद हर पांच से दस मिनट में ट्रिपिंग की समस्या होती रही। ऐसे में घरों के इन्वर्टर बैटरी भी ठप हो गए। एसडीओ नगर अविनाश चौधरी ने बताया कि तार टूटे जाने के कारण शटडाउन लिया गया था। दोपहर में आपूर्ति चालू कर दी गई।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












