बुलंदशहर : 11 / अगस्त / 2025 : स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर इस बार भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। लोगों को तिरंगा आसानी से मिल सके, इसके लिए डाकघर भी लोगों को तिरंगे उपलब्ध कराएगा। जिलेभर के किसी भी डाकघर से 25 रुपये देकर कोई भी तिरंगा खरीद सकता है। इसके लिए डाकघर में अलग काउंटर बनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य देशभक्ति, एकता और गर्व को बढ़ावा देना है। इस अभियान में डाक विभाग की तरफ से हर घर तिरंगा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। लोगों को आसानी से तिरंगा उपलब्ध हो सके इसके लिए प्रधान डाकघर समेत अन्य डाकघरों में काउंटर खोले जाएंगे। डाक अधीक्षक जवाहर लाल शर्मा ने बताया कि सभी डाकघरों में तिरंगों की आपूर्ति कराई जा रही है। जिससे लोग अपने नजदीक के डाकघर से तिरंगा खरीदकर अभियान में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। बताया कि 30 गुणा 20 इंच का तिरंगा डाकघर पर 25 रुपये में लोग खरीद सकते हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधान डाकघर से प्रभात फेरी, बाइक रैली आदि का भी आयोजन किया जाएगा।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












