Home » बुलंदशहर » खुर्जा में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्म्मानित

खुर्जा में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्म्मानित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर 5 / सितम्बर / 2025 :  खुर्जा में एंटी करप्शन मूवमेंट भारत ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नॉर्मल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में 51 शिक्षकों  को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार डबराल विशेष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उद्योगपति शकुल तायल मुख्य अतिथि और भाजपा नेता राम दिवाकर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने कहा कि गुरुओं के बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। नगर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने शिक्षकों के सम्मान पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विपिन सिसोदिया ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार गुप्ता, चमन लाल जुनेजा, डीसी गुप्ता, अनिल कुमार, पप्पी गुप्ता, सोनू शर्मा, पवन कुमार, नीरज कुमार, सुदेश कुमार और राहुल सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment