Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में बारिश से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे खड़े एक व्यक्ति की हुई मौत , सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बुलंदशहर में बारिश से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे खड़े एक व्यक्ति की हुई मौत , सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर 5 / सितम्बर / 2025 :  बुलंदशहर में बुधवार को थाना छतारी क्षेत्र में बारिश से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई। बनैल गांव के रहने वाले नीरज शर्मा अपनी बाइक के साथ नीम के पेड़ के नीचे खड़े थे। तेज बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। अचानक विशाल नीम का पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ के नीचे दबने से नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एडीएम फाइनेंस अभिषेक सिंह ने बताया कि कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बरसात के कारण यह हादसा हुआ। प्रशासन पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This