खुर्जा में उधार के पैसे मांगने पर फेंका एक युवक के ऊपर गर्म तेल , गंभीर रूप से घायल , एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

बुलन्दशहर : 5 / सितम्बर / 2025 :  खुर्जा में स्थित अरनिया थाना क्षेत्र में एक युवक पर उधार के पैसे मांगने पर गर्म तेल फेंक दिया गया। पीड़ित की पहचान मोनू के रूप में हुई।  मोनू ने बताया कि गांव बलरायू के एक युवक ने कुछ दिन पहले उससे पैसे उधार लिए थे। जब मोनू पैसे वापस मांगने गया तो आरोपी और उसके 4-5 साथियों ने उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उन्होंने पास की दुकान में रखी गर्म तेल की कढ़ाई मोनू पर फेंक दी। इस हमले में मोनू के हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए। पीड़ित ने पहले अरनिया थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शुक्रवार को उसने एसएसपी बुलंदशहर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने तुरंत थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। अब थाना पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment