Home » आज की ताजा खबर » 5 सितम्बर शिक्षक दिवस को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।

5 सितम्बर शिक्षक दिवस को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
यूपी : 5 / सितम्बर / 2025 :  दुनिया भर में शिक्षक दिवस एक विशेष दिन होता है, जहां स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है, जो डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। वह भारत के दूसरे राष्ट्रपति और एक महान दार्शनिक थे जिन्होंने शिक्षा को जीवन का मार्गदर्शन बताया। 1962 में डॉ. राधाकृष्णन के राष्ट्रपति बनने पर उनके छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई। लेकिन डॉ. राधाकृष्णन ने कहा कि अगर उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए, तो उन्हें गर्व होगा। तब से हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है यह दिन शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने और उनके महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं और छात्रों के जीवन को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह दिन छात्रों को अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी देता है  स्कूलों और कॉलेजों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। छात्र अपने शिक्षकों को सम्मानित करते हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं। कई जगहों पर छात्र शिक्षक की भूमिका निभाते हैं और शिक्षक छात्रों की भूमिका में आ जाते है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment