Home » बुलंदशहर » भगवान का सदैव स्मरण रखो, तभी कल्याण होगा -आचार्य अतुल कृष्ण महाराज

भगवान का सदैव स्मरण रखो, तभी कल्याण होगा -आचार्य अतुल कृष्ण महाराज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

  खुर्जा :  श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल रजिस्टर्ड खुर्जा के तत्वावधान में 30 वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा मर्मज्ञ आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज ने कहा संसार में रहते हुए अपने सभी कामों को करते हुए अपना ध्यान हमें प्रभु के श्री चरणों में रखना चाहिए ,तभी हमारा कल्याण होगा। एक बार सुखदेव मुनि जनक जी के यहां पर जब गए उन्होंने कहा आप इस तेल से भरे कटोरा को लेकर के जनकपुर में पूरा चक्कर लगाकर आएं और ध्यान रहे कि इसमें से एक बूंद तेल भी नीचे नहीं गिरे, तो सुखदेव जी तेल के कटोरा को लेकर के जनकपुर का चक्कर लगा करके आ गए। तब राजा जनक ने सुखदेव जी से पूछा आपने जनकपुर में क्या देखा, तब सुखदेव जी ने कहा-महाराज मेरा ध्यान तो कटोरा पर था। इसमें से कोई तेल बूंद नीचे ना गिर जाए। तब जनक जी ने कहा कि मैं चाहे घर में रहूं, चाहे राज पाठ में हूं, पर मेरा ध्यान सदैव भगवान के श्री चरणों में रहता है। यदि किसी भी प्राणी का ध्यान सदैव प्रभु के चरणों में रहता है, तो वह निश्चित रूप से कल्याण को प्राप्त करता है। किसी भी जीव के दुख का कारण उसका मन है ,इसलिए हमें अपने मन पर काबू रखना चाहिए ।आज की कथा में मुख्य अतिथि डॉक्टर भूदत्त शर्मा जी ने दीप प्रज्वलन कर भागवत जी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भागवत कथा में मंडल के समर्पित कार्यकर्ता गिरीश गुप्ता, विनोद खुराना, गणेश गुप्ता , चारु गुलाठी, राजकुमार लालाजी, राजू रसिक ,गगन अरोड़ा , योगेंद्र गुप्ता , कौशल गुप्ता आदि ने सेवा सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंडल के सचिव पूरनचंद शर्मा जी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक हो रही है। सभी भक्तजन अधिक से अधिक संख्या में पधार कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment