Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में बुगरासी के सर्राफा व्यापारी और उसके पुत्र से 5 शस्त्रधारी बदमाशों ने 25 लाख रूपये के आभूषण और 20000 रुपए की नगदी लूटी

बुलंदशहर में बुगरासी के सर्राफा व्यापारी और उसके पुत्र से 5 शस्त्रधारी बदमाशों ने 25 लाख रूपये के आभूषण और 20000 रुपए की नगदी लूटी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 6 / सितम्बर / 2025 : बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र में बुगरासी के सर्राफा व्यापारी अशोक कुमार और उनके पुत्र टिंकू के साथ 5 शस्त्रधारी बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। व्यापारी अशोक अपने पुत्र टिंकू के साथ अमरोहा स्थित दुकान से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। बुगरासी गांव के रहने वाले अशोक सोने-चांदी का व्यवसाय करते हैं। रास्ते में दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने व्यापारी से चांदी के आभूषणों का बैग और नकदी छीन ली। लूट का सामान लेकर बदमाश अमरोहा की तरफ फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि बदमाश पहले से ही घात लगाए बैठे थे। सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और फील्ड यूनिट को तैनात किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अमरोहा पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। घटना के जल्द खुलासे के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment