Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर मे चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखाें रुपये कीमत के गहने व नकदी चोरी कर ली।

बुलंदशहर मे चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखाें रुपये कीमत के गहने व नकदी चोरी कर ली।

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 6 / सितम्बर / 2025 : स्याना कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अब चोरों ने नगर के मोहल्ला गणपति विहार में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखाें रुपये कीमत के गहने व नकदी चोरी कर ली। वारदात के वक्त पीड़ित परिवार राजस्थान गया हुआ था। शुक्रवार सुबह लौटने पर उन्हें मामले की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राहुल कुमार ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ राजस्थान गए थे। जब वह शुक्रवार सुबह लौटे तो मकान के ताले टूटे हुए थे। जबकि, घर के अंदर कमरों में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखी करीब 50 हजार नकदी और लाखों रुपये के सोने चांदी के गहने चोरी थे। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं। घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment