बुलन्दशहर : 6 / सितम्बर / 2025 : शिकारपुर में थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव चेहला में एक दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों ने बाधा उत्पन्न की। पुलिस टीम ने आरोपी अफजल को हिरासत में लिया था। गांव के प्रधान मोहम्मद रऊफ ने ट्रैक्टर से पुलिस का रास्ता रोक दिया। परचून दुकानदार इनाम और प्रधान ने अन्य ग्रामीणों को बुलाकर पुलिस को बहस में उलझा लिया। इस दौरान आरोपी को पुलिस की हिरासत से भगा दिया गया। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा के अनुसार, दरोगा रामेश्वर दयाल शर्मा की टीम सादे कपड़ों में आरोपी को पकड़ने गई थी। पुलिस ने गांव के प्रधान रऊफ, मुजम्मिल, इनाम, हुमायूं, शोएब, रजा मोहम्मद, सत्तार खां समेत 11 लोगों को नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रास्ता रोकने वाले ट्रैक्टर की जांच में पता चला कि वह पीलीभीत के विजयपाल का है। कागजात नहीं दिखाने पर ट्रैक्टर को सीज कर लिया गया है। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी और अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपियों के लिए पुलिस टीम गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












