Home » बुलंदशहर » जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया।

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 6 / सितम्बर / 2025 : बुलंदशहर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर वलीपुरा नहर में होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।   अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के आदेश दिए। साथ ही निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन केवल चिन्हित स्थलों पर ही कराया जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, संकेतक और गोताखोरों की व्यवस्था करने को कहा गया। नगर पालिका के अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा किया जाएगा। जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों का मुख्य फोकस श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment