बुलंदशहर : 7 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा नगर के मोहल्ला बड़ी होली में गौरीशंकर मंदिर के पास गल्ला व्यापारी अभिषेक शर्मा के घर में देर रात चोरी हुई। चोर ने घर से एक लाख बीस हजार रुपए नकद और लाखों के सोने के जेवरात चुरा लिए। घटना की सूचना मिलते ही नगर के व्यापारी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार ने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है। अभिषेक शर्मा नई मंडी में गल्ला व्यापार करते हैं। पुलिस चोर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












