Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में एक किशोर की गहरे गड्ढ़े में डूबने से हुई मौत , बॉल लेने गड्ढे में घुसा था किशोर

बुलंदशहर में एक किशोर की गहरे गड्ढ़े में डूबने से हुई मौत , बॉल लेने गड्ढे में घुसा था किशोर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 8 / सितम्बर / 2025 :  बुलंदशहर स्थित बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव बैनीपुर में गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माणाधीन अंडर पास के नजदीक गहरे गड्ढ़े में एक किशोर डूब गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोर को बाहर निकाला। चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुर में गंगा एक्सप्रेस वे का कार्य चल रहा है। रविवार को दोपहर कुछ किशोर एक्सप्रेस वे के नजदीक नीम नदी के पास खेलने चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेलते समय बॉल नीम नदी के पास गड्ढे में भरे पानी में चली गई जिसे निकालने के लिए मोनू पानी में कूद गया। पानी गहरा होने के कारण मोनू बाहर नहीं निकल पाया। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मोनू को बाहर निकाला व स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ स्याना प्रखर पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। सूचना आती है तो विधिक कारवाई की जायेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This