Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में एक तीन मंजिला पुराना मकान अचानक ढह गया , कोई हताहत नहीं

बुलंदशहर में एक तीन मंजिला पुराना मकान अचानक ढह गया , कोई हताहत नहीं

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 8 / सितम्बर / 2025  बुलंदशहर के कसाई बाड़े पुल क्षेत्र में एक तीन मंजिला पुराना मकान अचानक ढह गया। मकान करीब 80 साल पुराना था। इसमें एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां रह रही थीं। लगातार हो रही बारिश से मकान की दीवारें और नींव कमजोर हो चुकी थीं। परिवार के सदस्य खतरे को भांपकर मकान से बाहर निकल आए। कुछ ही पलों बाद तेज आवाज के साथ पूरी इमारत धराशायी हो गई। मकान गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, मकान के मलबे में परिवार का कीमती सामान दब गया है। प्रशासन ने मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। थाना नगर कोतवाली पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर मौजूद है। प्रशासन ने मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। थाना नगर कोतवाली पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर मौजूद है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This