Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में प्रेमी संग आई पत्नी को फिल्मी अंदाज में उठा ले गया पति, प्रेमी परेशान

बुलंदशहर में प्रेमी संग आई पत्नी को फिल्मी अंदाज में उठा ले गया पति, प्रेमी परेशान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 8 / सितम्बर / 2025 बुलंदशहर के कचहरी रोड पर सोमवार को एक महिला को उसके पति ने अपने साथियों के साथ जबरन उठा कर ले गया। महिला अपने प्रेमी के साथ जिला अदालत में तारीख पर आई थी। इस दौरान उसका पति अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। पति ने महिला को जबरन ई-रिक्शा में बिठाकर ले गया। महिला का पति से लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच तलाक का केस जिला अदालत में विचाराधीन है। महिला इस दौरान अपने प्रेमी के साथ नोएडा में रह रही थी। घटना के समय महिला के प्रेमी ने विरोध किया और मौके पर हंगामा किया। वह तुरंत एसएसपी दफ्तर पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना नगर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment