Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर स्थित खुर्जा तहसील क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से 3 महीने तक किया दुष्कर्म , शादी का दवाब डालने पर आरोपी गांव से हुआ फरार

बुलंदशहर स्थित खुर्जा तहसील क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से 3 महीने तक किया दुष्कर्म , शादी का दवाब डालने पर आरोपी गांव से हुआ फरार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 8 / सितम्बर / 2025 :  खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युक्ति से आरोपी युवक ने नाम बदलकर शादी का झांसा देते हुए 3 महीने तक दुष्कर्म किया। अब आरोपी युवक पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले में देहात थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मेडिकल जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बकौल पीड़िता आरोपी युवक उसके गांव में किराए पर रहता था। आरोपी ने अपने को हिन्दू धर्म का बताकर पीड़िता को जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा देकर तीन माह तक उसके साथ संबद्ध बनाए। आधार कार्ड और अन्य शैक्षिक दस्तावेज से उक्त युवक के मुस्लिम होने की जानकारी मिली। युवक खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी निवासी बताया जा रहा है। पीड़िता की तहरीर पर खुर्जा देहात थाना पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराते हुए आरोपी जुबैर निवासी खुर्जा मोहल्ला खीरखानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देहात थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ शंशाक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता SC वर्ग से बताई जा रही है। पीड़िता बालिग है और उसका परिवार मजदूरी करके गुजारा करता है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This