Home » बुलंदशहर » खुर्जा में एक युवक ने किया धर्म परिवर्तन , ईसाई धर्म छोड़कर सनातन धर्म में की वापसी

खुर्जा में एक युवक ने किया धर्म परिवर्तन , ईसाई धर्म छोड़कर सनातन धर्म में की वापसी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर 11 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा में एक युवक ने ईसाई धर्म छोड़कर सनातन धर्म में वापसी की है। इस युवक ने खुर्जा के गांधी रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ अपनी धर्म वापसी की प्रक्रिया पूरी की। युवक ने कुछ साल पहले ईसाई धर्म अपनाया था। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुनील सोलंकी के अनुसार, युवक जसवंत ने कुछ समय पहले ईसाई धर्म अपनाया था हिंदूवादी संगठनों के प्रयास से अब उन्होंने सनातन धर्म में वापसी की है।आर्य समाज मंदिर में आयोजित समारोह में मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन किया गया। इस दौरान राकेश आर्य, विवेक आर्य समेत अन्य लोगों की उपस्थिति में जसवंत का नया नाम प्रकाश आर्य रखा गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment