Home » बुलंदशहर » खुर्जा में किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजा एक ज्ञापन , किसानों ने उठाए कई महत्वपूर्ण मुद्दे

खुर्जा में किसानों ने मुख्यमंत्री को भेजा एक ज्ञापन , किसानों ने उठाए कई महत्वपूर्ण मुद्दे

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर 11 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा में किसानों ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है, जिसमें नकली कीटनाशक, बीज और खाद की बिक्री पर रोक लगाने और गन्ने के भाव बढ़ाने समेत कई मांगें रखी गई हैं। किसान संघ के खंड अध्यक्ष योगेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता ब्लॉक परिसर पहुंचे। किसानों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। भारी बरसात से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा मांगा। किसान संगठनों का आरोप है कि उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बीडीओ स्मृति अवस्थी को ज्ञापन सौंपा समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। आला अधिकारियों को भी शिकायत भेजने की बात कही। कार्यक्रम में विजय गुप्ता, दिनेश सिंह, केशव राघव और राजेश कुमार समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This