Home » बुलंदशहर » खुर्जा मे एक युवक की नौकरी दिलाने के बहाने की हत्या , चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खुर्जा मे एक युवक की नौकरी दिलाने के बहाने की हत्या , चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर 11 / सितम्बर / 2025 :  खुर्जा में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जहां आवास विकास कॉलोनी के पास एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने युवक को नौकरी दिलाने के बहाने हत्या की।  मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई, जो 28 अगस्त से लापता था मृतक की मां नीलम देवी की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में योगेश, कैलाश, मुनेश और डाबर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुभाष शर्मा शामिल हैं। नीलम देवी ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनके बेटे को बुलाया और उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही खुर्जा कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खुर्जा के सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This