यूपी : 11 / सितम्बर / 2025 : बागपत के टीकरी कस्बे की पट्टी भोजान में मां ने तीन बेटियों को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी जान दे दी। मृतका के पति विकास ने बताया कि वह अनपढ़ है और टूरिस्ट बस चलाता है। उसकी पत्नी तेज कुमारी ने नेपाल से बीए की पढ़ाई कर रखी थी, जो घर में बच्चों को भी पढ़ाती रहती थी। इसी वजह से वह दिल्ली में जाकर रहने और बेटियों को बड़े स्कूल में पढ़ाने का दबाव भी बनाती रहती थी। टीकरी कस्बे की पट्टी भोजान निवासी टूरिस्ट बस चालक विकास की पत्नी तेज कुमारी ने अपनी बेटी गुंजन, किट्टो और नीरा की चुनरी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रात करीब नौ बजे नींद से जागे विकास को कमरे का दरवाजा बंद मिला और आवाज लगाने पर भी अंदर से जवाब नहीं आने पर उसने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद चारों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। पूछताछ में विकास ने बताया कि पत्नी तेज कुमारी तीनों बेटियों को लेकर दिल्ली में उसके साथ रहना चाहती थी, इससे मना करने पर पत्नी ने यह कदम उठाया। उधर, बुधवार को चारों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












