Home » आज की ताजा खबर » राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरित की राहत सामग्री

राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरित की राहत सामग्री

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

यूपी : 11 / सितम्बर / 2025 :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने गौतमबुद्धनगर में ग्राम झट्टा में बाढ़ प्रभावित लोगों के शिविर में जाकर राहत सामग्री का वितरण किया। गोपाल जी ने अपने मार्गदर्शन में चल रहे “गोपाल नमो सेवा केंद्र” के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति जो भी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हैं वो सभी लोग हमारे नोएडा सेक्टर 65 स्थित गोपाल नमो सेवा केंद्र पर अपनी समस्या का समाधान करवाकर निर्बाध रूप से पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे “आयुष्मान कार्ड, ई श्रम कार्ड, राशन कार्ड, सुकन्या समृद्धि योजना, सुमंगला योजना , निराश्रित पेंशन, सामूहिक विवाह सहित अन्य योजनाओं का लाभ नि: शुल्क रूप से उठा सकते हैं। इस मौके पर जिला प्रशासन से प्रतीत सिंह,तहसीलदार सदर, ज्योत्स्ना सिंह नायब तहसीलदार, लेखपाल प्रवेश नीरजलता डीपी ममता और स्वास्थ्य विभाग से डॉ शिवा सिंह जी की टीम मौजूद रही।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment