Home » बुलंदशहर » खुर्जा में रेलवे फाटक के पास मिला इशाक का शव , पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है

खुर्जा में रेलवे फाटक के पास मिला इशाक का शव , पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर 14 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में अगवाल रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान सराय शेखपेन निवासी इशाक पुत्र शहजाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पाकर जीआरपी और सिविल पुलिस टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। खुर्जा पुलिस अधिकारी शिव पूर्णिमा सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। युवक की अचानक मौत से उसके परिजनों में शोक की लहर है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment