Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में एक फास्ट फूड रेहड़ी वाले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत , फंदे से लटका मिला युवक का शव , प्रधान से पैसों का है विवाद

बुलंदशहर में एक फास्ट फूड रेहड़ी वाले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत , फंदे से लटका मिला युवक का शव , प्रधान से पैसों का है विवाद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर 13 / सितम्बर / 2025 :  बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र के गांव त्योरी में एक फास्ट फूड रेहड़ी वाले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 34 वर्षीय गिरीश कुमार का शव उनके घर के दरवाजे पर फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, गिरीश ने चार साल पहले अपनी बहन की शादी के लिए गांव के प्रधान से 20 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे उन्होंने चुका दिया था। लेकिन प्रधान की ओर से 27 हजार रुपये और मांगे जा रहे थे, जबकि गिरीश ने केवल 10 हजार रुपये और देने की बात कही थी। गिरीश और प्रधान के बीच पैसों को लेकर विवाद था, जिसकी वजह से गिरीश पर दबाव बढ़ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है उनका कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले आरोपी के घर में बैठकर बात की। विरोध करने पर पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment