Home » बुलंदशहर » खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकान में लाखों की चोरी , चोरों ने कुमल कर , दुकान से माल और कैश पर किया हाथ साफ

खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकान में लाखों की चोरी , चोरों ने कुमल कर , दुकान से माल और कैश पर किया हाथ साफ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर 13 / सितम्बर / 2025 :  खुर्जा जंक्शन रोड पर स्थित श्री गणेश ट्रेडर्स हार्डवेयर की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। शुक्रवार की देर रात चोरों ने दुकान में कुमल लगाकर प्रवेश किया। चोरों ने गल्ले में रखे करीब 8 लाख रुपए चुरा लिए। दुकान के मालिक रोहित शर्मा खुर्जा जंक्शन रोड ई.जू मौजपुर के रहने वाले हैं। शनिवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ मिला। जांच में पता चला कि गल्ले में रखी एक सप्ताह की कमाई गायब थी। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खुर्जा जंक्शन रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी हिमांशु चौधरी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment