बुलंदशहर 13 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा में फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है, जिसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस को बीमारी से मौत की आशंका है। शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी हिमांशु चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष है। शव पर किसी प्रकार की चोट या घाव के निशान नहीं मिले हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि मौत बीमारी के कारण हुई होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












