बुलंदशहर 13 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा में धान की फसल में कीटनाशक स्प्रे से आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें लगभग 20 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। अरनिया ब्लॉक के कहरोला गांव के किसान तेजपाल सिंह ने मुनि गांव के पास जरारा रोड स्थित एक दुकान से कीटनाशक खरीदा था। किसान ने बताया कि उन्होंने फसल को कीटों से बचाने के लिए कीटनाशक का स्प्रे किया। स्प्रे करते ही 20 बीघा में लगी धान की फसल में आग लग गई। आग से फसल पूरी तरह जल गई, जिससे किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। तेजपाल सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों से आर्थिक मदद की मांग की है। साथ ही कीटनाशक बेचने वाले व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खुर्जा के एसडीएम ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












