Home » बुलंदशहर » खुर्जा सिटी स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक , मौके पर हुई मौत

खुर्जा सिटी स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक , मौके पर हुई मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर 13 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा सिटी स्टेशन पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। नवल कुमार रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए।  इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मोहल्ला बुर्ज उस्मान के निवासी थे मृतक नवल कुमार। परिजनों ने बताया कि नवल कुमार सिकंदराबाद रोड की तरफ जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। खुर्जा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment